समजिकविज्ञान (अर्थशास्त्र)कक्षा 10
याद रखने योग्य बातें :- 1. अर्थव्यवस्था - एक ढाँचा जिसके अन्तर्गत लोगों की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। 2. आर्थिक विकास, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक अर्थव्यवस्था की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय' दीर्घ अवधि में बढ़ती है। 3. लोगों या समूहों का प्राथमिक लक्ष्य - अधिक आय पाना। इसके अतिरिक्त बराबरी, स्वतंत्रता, सुरक्षा व आदर भाव अन्य लक्ष्य हैं। 4. आर्थिक नियोजन - देश के साधनों का लाभ उठाकर देश के विकास को योजनाबद्ध रूप से बढ़ाना। 5. प्रतिव्यक्ति आय. कुल राष्ट्रीय आय या :- औसत आय कुल जनसंख्या 6. देशों के मध्य तुलना करने के लिए उनकी आय सबसे महत्त्वपूर्ण विशिष्टता समझी जाती है। 7. देशों के मध्य विकास को नापने के लिए औसत आय के साथ सार्वजनिक सुविधाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएँ, जन्म व मृत्यु दर, जीवन प्रत्याशा, प्रदूषण मुक्त वातावरण आदि मानकों का भी प्रयोग किया जाता 8.प्रत्येक देश के लिए औसत आय की गणना, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा डॉलर में की जाती है।