याद रखने योग्य बाते 1. भारत के गांवो में कृषि - उत्पादन की प्रमुख गतिविधि है। 2. पालमपुर में कृषि ही मुख्य क्रिया है। 3. अन्य उत्पादन गतिविधियों में जिन्हें गैर कृषि क्रियाएँ कहा गया है 'लघु विनिर्माण, परिवहन, दुकानदारी आदि शामिल हैं। 4. उत्पादन का उद्देश्य या प्रयोजन ऐसी वस्तुएँ और सेवाएँ उत्पादन करना है, जिनकी हमें आवश्यकता है। 5. उत्पादन हेतु चार चीजे आवश्यक है - भूमि, श्रम, पूंजी तथा ज्ञान एवं उद्यम । 6. उपज बढ़ाने के तरीके:- क) बहुविध फसल प्रणाली :- एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल उत्पन्न करने को बहुविध फसल प्रणाली कहते हैं। ख) आधुनिक कृषि विधि :- खेती में आधुनिक कृषि विधियों का प्रयोग जैसे, एच. वाई.वी. (HYV) बीजों, रसायनिक उर्वरक इत्यादि का प्रयोग करना । भारत में सबसे पहले पंजाब और हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इनका प्रयोग किया गया था। 7. हरित क्रांति द्वारा भारतीय कृषकों ने अधिक उपज वाले बीजों (HYV) के द्वारा गेहूँ और चावल की कृषि करने के तरीके सीखे। 8. अनेक क्षेत्रों में हरित क्रान्ति के कारण उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो गई है- इसके अत...
Comments
Post a Comment